{"_id":"5ba15188867a557ec86ba362","slug":"161537298824-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी मेले के चलते यातायात परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी मेले के चलते यातायात परिवर्तित
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। म्हाड़ी मेला मेले के चलते नकुड़ रोड पर मानकमऊ के निकट होने वाली भीड़ को देखते हुए इस रूट पर जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
मानकमऊ में स्थित म्हाड़ी पर मेला लग रहा है। जिसके चलते मानकमऊ नकुड़ मार्ग पर काफी भीड़-भाड़ हो जाती है। भीड़ भाड़ को देखते हुए एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने इस मार्ग पर चलने वालों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया है। 19 सितंबर को सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को डायवर्जन सख्ती से लागू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन के अनुसार नकुड़ से आने वाले सभी वाहन इस मार्ग से सहारनपुर की ओर नहीं आएंगे। वाहन नकुड़ से शाहजंहापुर से सरसावा होकर सहारनपुर की ओर आएंगे। सहारनपुर-मानकमऊ की ओर से किसी भी प्रकार का वाहन नकुड़-गंगोह की ओर नहीं जायेगा। वे वाहन नकुड़ तिराहे से सरसावा से शाहजंहापुर चौकी से नकुड़-गंगोह की ओर जाएंगे।