{"_id":"5b54d08d4f1c1bee748b561c","slug":"161532285069-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालकों ने लगाए आरोप
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी महासंघ के ई-रिक्शा चालकों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिसकर्मी उनका आर्थिक एवं सामाजिक उत्पीड़न कर रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा प्राइवेट कंपनियों की प्रचार सामग्री स्टेपनी जबरन लगाई जा रही है और इसके 150 रुपए वसूले जा रहे हैं। कामर्शियल टैक्स की वसूली की जा रही है। एसएसपी से न्याय की मांग की गई हैं।
अस्पताल में कंबल वितरण
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ने जिला अस्पताल में गरीबों को कंबल का वितरण किया है। रोगियों और उनके तिमारदारों को कंबल वितरण करने में एडीएम वित्त आलोक कुमार, होतीलाल शर्मा, सीएमएस डॉ. पंकज कुमार, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, डॉ. संजय भटनागर, अंकुर गर्ग, देवराज पवार, आलोक स्वरूप, मनोहर लाल कालरा, लोकेश चंद्रा, एसपी कुच्छल, बीएम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, एसके अग्रवाल, संदीप जैन रहे।
समाजवादी विकास विजन की बैठक
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। जिले के प्रभारी जयपाल सैनी ने कहा कि आम जनता को यह पता चलना चाहिए कि भाजपा सरकार किस प्रकार भेदभाव के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा और अखिलेश यादव के विजन में क्या अंतर है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप एवं संचालन जिला प्रवक्ता काजी अरशद ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, डॉ. नूर हसन, जिया चौधरी, ओमपाल सैनी, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र गुर्जर, सतीश गुर्जर, बबली मेनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
आदर्श पुंडीर महानगर अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। आदर्श पुंडीर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने नामित किया।
शिशुकांत गर्ग अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। गोल मार्केट व्यापार संघ के चुनाव में शिशुकांत गर्ग अध्यक्ष, सतीश अरोरा सचिव, महेंद्र नाथ अरोरा कोषाध्यक्ष, संजीव संगम, सादिक भारती उपाध्यक्ष, विजय नागपाल, राजेंद्र धमीजा सहसचिव, अजय मदान संगठन मंत्री चुने गए। इसी के साथ आकाशदीप संगम, भारत अरोरा, किरणपाल सिंह को सदस्य बनाया गया। चंद्रमोहन, ज्ञानी गुरवचन सिंह को संरक्षक बनाया गया।