{"_id":"5b1587304f1c1bb16e8b63b8","slug":"161528137520-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की अपील
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में गंगोह प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया की साख, सरोकार और सवाल विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारों को आइना दिखाते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जुडी स्वस्थ पत्रकारिता करने की अपील की। अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
कालेज मार्ग स्थित एक सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के आध्यात्मिक अध्ययन केंद्र के निदेशक महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी महाराज, विधायक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार डा. वीरेन्द्र आजम, पवन शर्मा एवं क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक ने दीप जलाकर किया। बाल कलाकार भक्ति गर्ग ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का स्तर बेहद गिर गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज से अलग नहीं है, लेकिन इसमें सुधार के लिए समाज को ही आगे आना होगा। डा. वीरेन्द्र आजम ने पत्रकारिता दिवस को आत्म मंथन का दिवस बताया। पवन शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, प्रेस क्लब शामली के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, सपा नेता चौधरी इंद्रसेन आदि ने भी विचार रखे। पत्रकारिता का वर्तमान स्वरूप और जन अपेक्षाएं विषय पर संकलित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद आलम को हरियाणा सरकार में हज कमेटी का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर शाल ओढ़ाकर अभिनंदित किया गया। अध्यक्षता डा. वीरेंद्र आजम और संचालन बलबीर सिंह तोमर एवं श्रवण शर्मा ने किया। पूर्व अध्यक्ष डा. राकेश गर्ग ने आभार जताया। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, आल इंडिया गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मजाहिर राणा, ईश्वर गोयल, सीओ आरके सिंह, डा. ओमपाल सिंह, सभासद दीपांशु गोयल, रजनी राजपूत, आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष वीणा गुप्ता आदि रहे।