{"_id":"5adf82364f1c1b64098b6483","slug":"161524597302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान कोतवाल द्वारा कथित तौर पर भाजपा नेता जनक पंवार के साथ दुर्व्यवहार के मामले में गुर्जर समाज का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कोतवाल को हटाने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कपिल विहार स्थित लोकेश चौधरी के आवास पर हुई बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में सम्मानित लोगों को पुलिस द्वारा अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर एक अराजक संगठन का संरक्षण और पोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नल्हेड़ा के जनक पंवार के साथ हुए दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोतवाल को जल्द हटाया जाए। ऐसा नहीं होने पर महासभा आंदोलन करेगी। संदीप गुर्जर, लोकेश चौधरी, आशु गुर्जर सहित अन्य ने कहा कि अन्य समाजों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर जल्द ही बड़ी पंचायत की जाएगी। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। रविन्द्र भूरा, अमर सिंह, पंकज राठौर, देवेंद्र चौधरी, भंवर सिंह, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, योगेश चौधरी, बंटी गुर्जर आदि रहे।