{"_id":"5ac3cdda4f1c1bc8618b5416","slug":"161522781658-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने 246 छापे मारकर निरस्त कीं 82 दुुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने 246 छापे मारकर निरस्त कीं 82 दुुकानें
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राशन डीलरों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए पूर्ति विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में 246 राशन डिपो पर छापे मारकर 82 दुकानों को निरस्त किया। उन्होंने अनियमितताएं मिलने पर 33 राशन डिपो होल्डर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और 8.75 लाख रुपये की प्रतिभूति जब्त की गई।
पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्ति विभाग ने राशन डीलरों द्वारा की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों ने गत वर्ष अप्रैल से इस 31 मार्च तक 246 राशन डिपो पर छापा मारकर कार्रवाई की। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि छापों के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 82 राशन डीलरों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया। जबकि 79 राशन डिपो को निलंबित किया गया। अधिक अनियमितताएं पाए जाने वाले 33 राशन डीलरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। जबकि 8 लाख 75 हजार रुपये की प्रतिभूति को भी इस वित्तीय वर्ष में जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।