{"_id":"5a85d9874f1c1bef7b8b7889","slug":"161518721415-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मैत्री मेले में किया गया उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मैत्री मेले में किया गया उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा आयोजित विद्युत मैत्री समाधान मेले में विद्युत निगम की टीम ने एक ही दिन में 403 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी किए, 183 उपभोक्ताओं से 15.37 लाख रुपये की बकाया वसूली की तथा 89 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
मोहल्ला गोटेशाह में आयोजित विद्युत मैत्री समाधान मेले में विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। मेले में एक ही जगह से 403 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी कर दिए गए। साथ ही बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम की 18 टीमें बनाकर 292 विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली का लक्ष्य दिया गया। जिसमें से टीमों ने 183 उपभोक्ताओं से 15.37 लाख रुपये की वसूली की। जबकि भुगतान न करने वाले 89 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मेले में 17 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। जबकि 65 उपभोक्ताओं के खराब मीटरों को बदलवाया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता ज्ञानचंद झा, अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग, अनिल कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह के अलावा आरिफ खान, अजमत अली, दानिश आजम समेत अनेक लोग मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 25 फरवरी को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्युत मैत्री मेले का आयोजन किया जाएगा।