{"_id":"5a7210274f1c1bca798b7164","slug":"161517424679-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास जयंती में शामिल वाहनों के लिए डीजल लेकर जा रहे युवकों को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास जयंती में शामिल वाहनों के लिए डीजल लेकर जा रहे युवकों को पीटा, घायल
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। संत रविदास जयंती के जुलूस में शामिल वाहनों के लिए डीजल ले जा रहे दो युवकों को दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार को थाने पहुंचे ग्राम सलूनी के दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रविदास जयंती का जुलूस निकालना है। जिसमें शामिल जनरेटर तथा वाहनों के लिए गांव के दो युवक अनुज तथा शिव कुमार सरसावा डीजल लेने पहुंचे थे। जब दोनों दोपहर 12 बजे के करीब गांव लौट रहे थे तो रास्ते में पड़ने वाले गांव इब्राहिमपुरा निवासी दूसरे समुदाय के युवकों ने उन्हें घेर लिया तथा अकारण मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जब उन्हें गांव में सूचना मिली तो वे दोनों युवकों को लेकर सरसावा अस्पताल पहुंचे जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दलित समाज के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गांव सलूनी के विनोद ने एक युवक को नामजद तथा 5 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर युवकों के बीच दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिस पर दोनों गांवों के प्रधानों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात कही थी। इस मामले पर एसओ सरसावा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा उस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।