फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कासगंज की घटना पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही: मदनी

कासगंज की घटना पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही: मदनी

Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज की घटना पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही: मदनी
कासगंज की घटना पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही: मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कासगंज की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हो रहा है, वह पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है।

रविवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन पहले से सख्ती बरतता तो आज जो नुकसान हुआ है, वह नहीं हुआ होता। कई दिन गुजर जाने के बाद भी कासगंज में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे साफ है कि पुलिस प्रशासन ढीला रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हिंसा किसी भी धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है। इसमें हमेशा इंसानी जान का नुकसान हुआ है। इसलिए सभी को धर्म और जाति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं क्या वह ठीक है? इस तरह की घटनाओं से कभी किसी का भला नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे प्यार और आपसी सौहार्द को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed