फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कृषि वैज्ञानिकों ने दिए गेहूं की उतम खेती के टिप्स

कृषि वैज्ञानिकों ने दिए गेहूं की उतम खेती के टिप्स

Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों ने दिए गेहूं की उतम खेती के टिप्स
कृषि वैज्ञानिकों ने दिए गेहूं की उत्तम खेती के टिप्स
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की उत्तम खेती करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाए तो गेहूं के उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी संभव है।

कृषि विज्ञान केंद्र के सह निदेशक फसल सुरक्षा डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि गेहूं बुआई नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाती है। इसकी अगेती प्रजातियों में एचडी 1105, एचडी 3086, डीबीडब्लू 71, एचडी 2967 आदि हैं। इन प्रजातियों का बीज प्रति हेक्टेयर 100 किलो लगता है। उन्होंने उर्वरकों में एनपीके का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गेहूं की बुआई से पहले बीज को फफूंदी नाशक स्प्रिंट का 3 ग्राम प्रति किलो के हिसाब से बीजशोधन के लिए प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकांशतया किसान सूक्ष्म पौषक तत्वों का प्रयोग नहीं करते। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने लोहा, जिंक, मैगनीज और सल्फर आदि का प्रयोग करने सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि गेहूं की फसल को खरपतवार से मुक्त करने के लिए रासायनिक दवाओं का प्रयोग फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed