{"_id":"59c40ccd4f1c1bad688b5b7e","slug":"161506020557-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हुसैनपुर में खाली कराई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हुसैनपुर में खाली कराई सरकारी जमीन
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत एसडीएम ने तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल व पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को गांव हुसैनपुर में विद्यालय, तालाब व चारागाह की भूमि से अवैध कब्जों को हटवाया।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और तहसीलदार रमेश कुमार सुबह दस बजे भारी पुलिस बल के साथ गांव हुसैनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की भूमि पर लगाए गए आम के बाग 0. 114 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद गांव में ही तालाब से 0.809 हेक्टेयर व अवैध रूप से चरागाह पर किए गए 517 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जों को हटाया गया। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने ग्राम प्रधान श्यामबीर को निर्देश दिए कि वह मुक्त कराई गई भूमि पर तार बाड़ लगाकर इसे सुरक्षित करें। एसडीएम ने कहा कि गांव हुसैनपुर में बड़े पैमाने पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिन्हें सरकार के आदेश से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए लेखपालों को भी दोषी करार दिया। कहा कि तालाब, चारागाह व अन्य ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जों की उनके द्वारा सही रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। अब लेखपालों के पेंच कसे जाएंगे। जहां जिस गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं, वहां के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अभियान चला कर जमीनों को मुक्त कराने का काम किया जाएगा।