{"_id":"59627c804f1c1b8a178b46e6","slug":"161499626624-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीसदी बच्चों को ही मिली यूनिफार्म और किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फीसदी बच्चों को ही मिली यूनिफार्म और किताबें
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच फीसदी बच्चों को ही मिली यूनिफार्म और किताबें
सहारनपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पांच फीसदी बच्चों को ही किताबें और यूनिफार्म का वितरण हो सका है। ऐसे में शेष 95 फीसदी बच्चे बिना किताबों के पढ़ाई करने और घर की ड्रेस में स्कूल जाने को मजबूर है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1355 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में करीब पौने दो लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अध्ययनरत बच्चों को यूनिफार्म और किताबें शासन की ओर से दी जाती है। बच्चों को इन दोनों का वितरण एक जुलाई तक करने के सख्त आदेश दिये गए थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा हैं कि ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों को यूनिफार्म और किताबों का वितरण नहीं हो सका हैं। सूत्रों की मानें तो केवल पांच फीसदी बच्चों को ही यूनिफार्म और किताबों का वितरण किया जा सका हैं। शेष 95 फीसदी बच्चे इनसे वंचित हैं।
फोटो खिंचवाने तक सीमित रहे अधिकारी
शासन की ओर से किताबों और यूनिफार्म का वितरण एक जुलाई तक करने के आदेश दिए गए थे। अधिकारियों ने शासन के इस आदेश का पालन करते हुए एक जुलाई 10 विद्यालयों को चिह्नित करते हुए वहां के बच्चों को यूनिफार्म और किताबों का वितरण कर दिया। इतना ही नहीं फोटोग्राफी कराकर शासन को भी अवगत करा दिया कि विद्यालयों में यूनिफार्म और किताबों का वितरण कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
अभी चार्ज संभाला, सही जानकारी नहीं
अभी चार्ज संभाला ही है, ऐसे में विद्यालयों में यूनिफार्म और किताबों के वितरण की सही जानकारी नहीं हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में किताबों और यूनिफार्म का वितरण किया जाएगा।
रामेंद्र सिंह, बीएसए।