फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेयजल व्यवस्था में सुधार पर खर्च होंगे 111 करोड़ रुपये

पेयजल व्यवस्था में सुधार पर खर्च होंगे 111 करोड़ रुपये

Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था में सुधार पर खर्च होंगे 111 करोड़ रुपये
पेयजल व्यवस्था में सुधार पर खर्च होंगे 111 करोड़ रुपये
विज्ञापन

सहारनपुर। अमृत योजना के तहत नगर की पेयजल व्यवस्था में सुधार पर 111 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के पहले और दूसरे चरण पर काम शुरू कर दिया गया है। दो साल में काम पूर्ण करना होगा। तीसरे चरण का काम शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने यह जानकारी दी।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत योजना पर तीन चरणों में काम होना है। पहले चरण के लिए 28.35 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे सात नलकूप, चार ओवरहैड टैंक, 104 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 9620 घरों में नए कनेक्शन दिए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 27 करोड़ 59 लाख रुपये जारी हुए हैं। इस पैसे से तीन ओवरहेड टैंक और पांच नलकूप लगाए जाने हैं। 103.45 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जाएगी। 7060 घरों में नए कनेक्शन दिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इनमें से 25 करोड़ रुपये पेयजल, 20 करोड़ रुपये सीवर और दस करोड़ रुपये पुरानी लाइनों को बदलने पर खर्च होंगे। योजना 2020 तक पूर्ण करनी है।
विज्ञापन


100 करोड़ रुपये से बिछेगा सीवर का जाल
- महाप्रबंधक अमरनाथ ने यह भी बताया कि नगर की सीवरेज व्यवस्था में विस्तार देने और पुरानी लाइनों में सुधार के लिए 100.13 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस रकम से पांच बायो डायजेस्टर बनाए जाने हैं। 59.67 किलोमीटर की नई सीवर लाइन बिछाई जानी है। 14 किलोमीटर लंबी पुरानी सीवर लाइन को बदला जाएगा। यह कार्य 15 फरवरी 2021 तक पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसीसी से कंट्रोल होगी व्यवस्था
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तैयार किया जा रहा है। इसके भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सेंटर से शहर की यातायात, सफाई, पथ प्रकाश आदि कार्य संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस से जुड़ी तमाम योजनाएं सेंटर से हैंडल होंगी। 28 जून को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस पर निर्णय होना है। यह भी बताया कि सेंटर से संचालित होने वाले तमाम कार्यों पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वेंडिंग जोन के लिए तीन स्थान चयनित
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में वेंडिंग जोन के लिए तीन जगह चुनी गई हैं। इनमें करीब साढ़े पांच हजार लोगों को जगह मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर में करीब 12 हजार वेंडर हैं। पहला वेंडिंग जोन कंपनी बाग के चारों ओर बनेगा, जहां पांच हजार पंजीकृत वेंडरों को जगह अलाट की जाएगी। दूसरा वेंडिंग जोन जनमंच के पास बनेगा, जहां 120 वेंडरों को जगह आवंटित की जानी है। तीसरा वेंडिंग जोन दिल्ली रोड पर गुर्जर भवन के पास स्थित तालाब के चारों को बनेगा, जहां 150 वेंडरों को जगह दी जाएगी। नगर निगम वेंडरों से शुल्क वसूलेगा।


5834 लोगों के खाते में पहुंचा पैसा
सहारनपुर। पत्रकार वार्ता में डूडा के परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के नगर निकायों में 16121 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 5834 पात्रों के खातों में पहली किश्त के 50-50 हजार रुपये पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना पर 2022 तक काम होना है। पात्र लोग वर्ष 2022 तक आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed