{"_id":"5d0931a18ebc3e690952f2f3","slug":"15608836031349-saharanpur-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आई 49 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 49 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें आईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों को जल्द समाधान कराने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया गया है।
मंगलवार को तहसील सदर परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कमिश्नर संजय कुमार और आईजी शरद सचान ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। पूरे दिन में विभिन्न विभागों की कुल 49 शिकायतें आईं। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों को जल्द समाधान कराने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया गया। तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की 17, पुलिस विभाग की चार, विकास संबंधी पांच, विद्युत निगम की पांच, शिक्षा विभाग की दो, नगर निगम की नौ, प्रदूषण संबंधी तीन और श्रम, गन्ना, वन एवं नलकूप विभाग की एक एक शिकायतें आईं। इन सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।