{"_id":"5d0931818ebc3e690952f2ea","slug":"156088357119-saharanpur-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह सीट पर दावेदारी में पीछे नहीं है रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह सीट पर दावेदारी में पीछे नहीं है रालोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बसपा और सपा से उपचुनाव में अलग अलग प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिसके बाद अब उपचुनाव में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही हैं। गठबंधन की अटकलों के साथ ही इस सीट पर सपा के बाद अब रालोद भी टिकट की दावेदारी में उतर आई है।
गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में टिकट किसे मिलेगा, यह बेहद रोचक हो गया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन अपने भाई को चुनाव लड़ाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ वह कई पंचायतें भी कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस सीट पर अपनी दावेदारी करेगी। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में जब सपा और कांग्रेस का गठबंधन था, तो गंगोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी उतारा गया था। हालांकि उस चुनाव में गठबंधन धर्म नहीं निभाया गया और कांग्रेस व सपा के अलग अलग प्रत्याशी होने से वोटों का बंटवारा हो गया था, जिससे त्रिकोणीय मुकाबले में फायदा मिलने पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
उधर, सपा, कांग्रेस और रालोद गठबंधन की अटकलों के बीच रालोद ने भी गंगोह सीट पर टिकट के लिए अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम का कहना है कि 2018 में जब कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव हुआ था, तो रालोद के टिकट पर तबस्सुम हसन चुनाव जीती थी और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में उन्हें भारी बढ़त मिली थी। उनका कहना है कि इस लिहाज से गंगोह विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी मजबूत रहेगा, इसीलिए रालोद की दावेदारी है। उनका कहना है कि दावेदारी की जा रही है, लेकिन पार्टी हाईकमान का जो फैसला होगा, वह माना जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व के चुनाव परिणाम का आंकड़ा भेज रहे रालोद नेता
गंगोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूत बताने के लिए रालोद नेता पूर्व में हुए चुनाव परिणामों का आंकड़ा जुटा रहे हैं। इसमें वह 2017 का विधानसभा चुनाव, 2018 का कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव का आंकड़ा जुटाया है। यह आंकड़ा पार्टी हाईकमान को भेजा जा रहा है, ताकि गठबंधन होने की स्थिति में अपनी दावेदारी को पुख्ता आंकड़े के साथ पेश की जा सके।
प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। गंगोह सीट पर भी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। - शशी वालिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
समाजवादी पार्टी गंगोह सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। चौधरी रुद्रसैन जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।