{"_id":"5d09317d8ebc3e690952f2e7","slug":"156088356819-saharanpur-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव से म़ुक्ति दिलाता है प्राणायाम: अरूण योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव से म़ुक्ति दिलाता है प्राणायाम: अरूण योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है प्राणायाम: अरुण योगी
सहारनपुर। पुुलिस लाइन में चल रहे त्रिदिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन साधकों को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और आसन कराए गए। साथ ही उन्होंने योगासनों और प्राणायाम और ध्यान क्रिया के फायदे भी बताए।
मंगलवार को योग शिविर का शुभारंभ सुनील शर्मा और अनिल सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्य डॉक्टर अरुण योगी ने योग का महत्व समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार योग को भी जीवन का अभिन्न अंग मानकर इसका नित्य अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कपाल भांति, अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए कहा कि इससे मन की एकाग्रता और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। योगाचार्य ने साधकों को भुजंगासन, मंडूकासन, शशांकासन, वज्रासन, ताड़ासन, कटिचक्रासन, सिंहासन कराया। बाद में उन्होंने हंसी क्रिया का अभ्यास कराया। ब्रजपाल सिंह, मनोज, विवेक और मिथलेश आर्य ने भी योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में बाल योगी शंकर बटार ने मंच पर कई उच्च स्तरीय योगासनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा और राजकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। शाश्वत मानव विकास चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान रविंद्र पंवार, वैभव चौहान, डॉक्टर अनिल बाबरे, देवेंद्र सिंह, अनिल सैनी, ग्यासुर्रहमान, अहेशामुलहक, राव अब्दुल सत्तार, चांद मियां अंसारी, नौशाद, उमेश, शिखा, स्मृति, अर्जुन पंडित, रमा कपिल, बबीता शर्मा, डॉक्टर धर्म सिंह, विपिन खटाना, केपी सिंह, राधा, मधुबाला, अमित गर्ग, नंदनी, रविशंकर, कपिल, प्रतीक शर्मा, दुुर्गेश शर्मा, डॉक्टर शिवओम गिरी, संजय पंवार, आयुष, शिवा, अश्वनी जैन, उमंग, शांभवी, कुश, आरके गुप्ता, समता चौधरी, नरेंद्र कश्यप, सरोज शर्मा, प्राची रावत, राधा रानी, सीमा गोयल, वेदो, संदीप खटाना, सरिता रानी आदि मौजूद रहे।