फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संयुक्त संवर्ग भर्ती परीक्षा से 4986 अभ्यर्थी नदारद रहे

संयुक्त संवर्ग भर्ती परीक्षा से 4986 अभ्यर्थी नदारद रहे

Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त संवर्ग भर्ती परीक्षा से 4986 अभ्यर्थी नदारद रहे
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि उत्पादन मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को भी हुई। कुल 7920 अभ्यर्थियों में से 4986 ने परीक्षा छोड़ी। शुक्रवार की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

पहले दिन नगर के 20 केंद्रों पर 22 हजार 704 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 हजार 479 ने परीक्षा दी थी, जबकि 10235 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे दिन 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जिनके लिए 7920 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। एंट्री के दौरान केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री गेट पर ही रखवा ली गई। 7920 अभ्यर्थियों में से मात्र 2934 ने परीक्षा दी, जबकि 4986 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। नोडल अधिकारी एवं एडीएम-प्रशासन एसबी सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed