{"_id":"5cf17492bdec22071035901d","slug":"155932793718-saharanpur-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर महिला ने किया थाना में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर महिला ने किया थाना में हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के एक गांव में तीन दिन पहले पांच दिन का मासूम घर से लापता हो गया। बच्चे की मां और बहन ने देहात कोतवाली में हंगामा किया। बाद में मामला बच्चा गोद दिए जाने का निकला। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
देहात कोतवाली के एक गांव में तीन दिन पूर्व पांच दिन का बच्चा अचानक गुम हो गया। बच्चे की मां ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी और पुलिस से बच्चा चोरी होने की शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया तो मामला बच्चा गोद दिए जाने का सामने आया। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया पांच दिन पूर्व एक गांव की महिला को लड़का पैदा हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। गांव के एक व्यक्ति ने बच्चे को शहर के कौड़ियों वाले पुल निवासी एक दंपती को गोद दिलाने का प्रयास किया। बच्चे को दंपति को सौंप भी दिया था। लेकिन बाद में बच्चे की मां ने विरोध किया। बाद में पुलिस को बच्चा चोरी होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी होने की बात निराधार है।