फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनुसूचित जाति की बदहाली के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा जिम्मेदार: किशोर

अनुसूचित जाति की बदहाली के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा जिम्मेदार: किशोर

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की बदहाली के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा जिम्मेदार: किशोर
अनुसूचित जाति की बदहाली के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा जिम्मेदार : किशोर
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जुगल किशोर ने कहा कि बसपा, सपा व कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित वर्ग के लिए कार्य नहीं किया। बल्कि इस वर्ग के लोगों को झूठे सपने दिखाकर इनका वोट हासिल कर सत्ता पाई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग आजादी के बाद से आज तक भी आर्थिक रुप से मजबूत नहीं हो पाए हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर बसपा, सपा व कांग्रेस जिम्मेदार हैं।
रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का महासम्मेलन हुआ। पूर्व सांसद जुगल किशोर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति वर्ग व अन्य लोगों के लिए उज्ज्वला योजना, स्वस्थ बीमा योजना, आवास, किसान सम्मान निधि योजना आदि चला कर जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया है। कहा कि मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कराई, दुनिया भर में भारत को जो सम्मान दिलाने को काम किया है, आज तक कोई नहीं कर पाया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनाव में एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन देश हित के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ साधने के लिए बनाया गया है, अब देश की जनता गठबंधन की सोच को समझ चुकी है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को महाशक्ति बनाने के लिए केंद्र में भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए काम करें। महासम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, राकेश गांगुली, महिपाल वाल्मीकि, राजेश संवई, पवन संवई, डा. किरनपाल, संजय सूर्या, बबली देवी, किरन वर्मा, निकिता मनुजा, राखी गौत्र, विनोद, श्याम सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed