फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई: वालिया

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई: वालिया

Fri, 25 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई: वालिया
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि कोई अधिकारी और कर्मचारी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठक में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पर महापौर संजीव वालिया ने टैक्स विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। पार्षद मंसूर बदर ने महापौर से कहा कि पिछली बोर्ड की बैठक में टैक्स विभाग से कुछ जानकारियां मांगी गई थी, लेकिन अभी तक उनको जानकारियां नहीं दी गई। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पार्षदों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा। पार्षद मंसूर बदर ने नगर निगम क्षेत्र में कामर्शियल भवनों, पेट्रोल पंपों, बारात घर, होटलों, 32 गांवों में टैक्स वसूलने से संबंधित जानकारी देने के लिए कहा। महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का कोई गली-मोहल्ला, गांव ऐसा न बचे, जिससे टैक्स न वसूला जा रहा हो। क्योंकि, इन क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराए जाते हैं। इसलिए टैक्स हर हाल में वसूला जाए। इस दौरान पार्षद शहजाद मलिक, सुरेंद्र धवन, रमेश छाबड़ा व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed