फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दवा विक्रेता को लेकर पहुंची पुलिस ने खंगाला किशनपुरा मार्केट

दवा विक्रेता को लेकर पहुंची पुलिस ने खंगाला किशनपुरा मार्केट

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेता को लेकर पहुंची पुलिस ने खंगाला किशनपुरा मार्केट
सहारनपुर। प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई को लेकर अंबाला (हरियाणा) पुलिस टीम ने शहर के किशनपुरा दवा मार्केट में छापा मारा। दो दिन पूर्व पकड़े गए दवा कारोबारी को साथ लेकर छापेमारी की गई। टीम ने दो दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक अंबाला पुलिस दो दिन पूर्व पकड़े गए दवा व्यापारी को साथ लेकर किशनपुरा दवा मार्केट पहुंची और दो मेडिकल एजेंसी पर छापा मार दिया। टीम ने दुकानदारों से काफी देर तक पूछताछ की और दुकान में रखी दवाइयों की जानकारी ली। कुछ दवाओं को कब्जे में ले लिया। तीन दिन में दो बार छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर चले गए। यहां तक कि जिन दुकानों पर छापामारी हुई उन दुकानों के दुकानदार भी टीम को चकमा देकर दुकान से दूर रहे। टीम ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। उसके बाद टीम साथ लाए गए दुकानदार को साथ लेकर चली गई। एक दुकानदार ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जानकारी करने के बाद चले गए। किशनपुरा मार्केट से सोमवार शाम दवा कारोबारी रोहिणी गार्डन बेहट अड्डा निवासी अमित गुप्ता को पुलिस पकड़कर ले गई थी। उस समय उसके अपहरण की अफवाह फैल गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि पंजाब एवं अंबाला की पुलिस प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के मामले में उसे लेकर गई थी। अमित से पूछताछ करने के बाद बुधवार को अंबाला पुलिस ने किशनपुरा में छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed