फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाजार में अतिक्रमण से लोग बेहाल

बाजार में अतिक्रमण से लोग बेहाल

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाजार में अतिक्रमण से लोग बेहाल
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर में अतिक्रमण के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने तहसील प्रशासन से नगर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। नगर के बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। अतिक्रमण लोगों के जी का जंजाल बनकर रह गया है। आए दिन दुकानदारों तथा सड़क किनारे फड़ी लगाकर सामान बेचने वालों से राहगीरों का झगड़ा तथा कहासुनी होना आम बात हो गई है जो कभी भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। अतिक्रमण से बाजारों में घंटों जाम से लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगरवासियों तथा क्षेत्रीय लोगों के समय-समय पर प्रशासन से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग के बावजूद तहसील तथा पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर के बाजार पुराना बस अड्डा, बस अड्डा, जनक बाजार, सदर बाजार, मेन बाजार कोतवाली के सामने नयागांव रोड तथा नपा चौक पर अतिक्रमण के चलते लोगों का यहां से होकर गुजरना दूभर हो गया है। दुकानदार जहां सड़क के बीच तक सामान लगा देते हैं। वहीं रेहड़ी तथा फड़ी लगाकर सामान बेचने वाले भी सड़क के बीच तक सामान लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर देते हैं। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी आती हैं। ट्रैक्टर-ट्राली तथा अन्य वाहन चालकों के साथ कहासुनी तथा मारपीट आम बात हो गई है। तहसील कार्यालय के सामने लोग मुख्य सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे यहां से होकर गुजरने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। यही स्थिति नगरपालिका कार्यालय चौक से नयागांव रोड की भी है। यहां भी दिन भर जाम से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। भाकियू के जिला महामंत्री अशोक कुमार, व्यापारी पीयूष जैन, भाकियू अंबावत के चौ. देवीसिंह, अरुण धनगर आदि ने बताया कि वह अनेकों बार तहसील दिवस में शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके है, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है। उन्होंने एसडीएम से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभियान चला कर जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed