फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों में खाली टैंक व बर्तनों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

स्कूलों में खाली टैंक व बर्तनों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

Tue, 11 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में खाली टैंक व बर्तनों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी
देवबंद (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने नगर के दो स्कूलों में पहुंचकर डेंगू लार्वा का सर्वे किया। जहां खाली टैंक और बर्तनों में भरे पानी में डेंगू का लार्वा पनपता पाया गया। जिस पर दोनों स्कूलों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डेंगू लार्वा के सर्वे के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल और शिव विहार में एसके हैप्पी स्कूल में पहुंची। जहां टीम को खाली पड़े बर्तनों और खाली पड़े टैंकों में पानी भरा मिला। जिसमें डेंगू का लार्वा पनपता हुआ मिला। जिसके चलते टीम ने दोनों स्कूलों को चेतावनी दी और उन्हें नोटिस भी जारी कर दिए, जबकि शिव विहार में स्थित जनता इंटर कालेज में जांच के दौरान टीम को बर्तन, टायर या कोई भी वस्तु ऐसी नहीं मिली। सर्वे टीम में रविंद्र कुमार, ममता त्यागी, अरुण आनंद, भूप सिंह, नितिन शर्मा, नीरज रानी आदि शामिल रहे। दो दिन पूर्व भी सीएचसी की टीम ने नगर पालिका परिषद, बैंक, गैस एजेंसी और प्राईवेट नर्सिंग होम में सर्वे किया। जिसमें खाली बर्तनों में जमा हुए पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसके चलते टीम ने सभी को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण कुमार नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित
देवबंद। शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार को रोटली क्लब द्वारा नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब सहारनपुर की ओर से अरुण कुमार को यह पुरस्कार एक शिक्षक के रुप में राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया। कालेज स्टॉफ ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक रमेश चंद ऋषि समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed