{"_id":"5b9026c0867a557fff72f5d4","slug":"151536173760-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजातंत्र बचाव साईकिल रैली निकालेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजातंत्र बचाव साईकिल रैली निकालेंगे सपाई
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता 13 सितंबर से प्रजातंत्र बचाव साइकिल यात्रा निकालेंगे, जो गांधी पार्क से शुरू होगी और 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से जनता परेशान है। किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के लोग दुखी हैं। किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। 13 सितंबर को गांधी पार्क से प्रजातंत्र बचाव साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से भाजपा की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। यात्रा को सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान रवाना करेंगे। विधायक संजय गर्ग, जगपाल दास, आजम शाह, चौधरी नीरपाल सिंह, सरफराज खान, सिकंदर अली और मांगेराम कश्यप ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं। भाजपा की विफलताओं को जनता के सामने लाने के लिए यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। चौधरी राजपाल, जसबीर वाल्मीकि, नितिन यादव, अब्दुल गफ्फूर, फैसल सलमानी, नदीम कुरैशी, चौधरी संतरपाल, सहदेव चौधरी, राव वजाहत, मेहताब अली, हसीन कुरैशी, वासिल तोमर मौजूद रहे।