फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरियाली तीज पर स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

हरियाली तीज पर स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज पर स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
देवबंद (सहारनपुर)। हरियाली तीज पर स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान बच्चों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समूह में नृत्य कर सबका मन मोह लिया। नित्या और वैशाली तथा भव्य एवं वैष्णवी की राधा-कृष्ण बनी जोड़ी सबके आकर्षण का केंद्र रही। कुछ छात्रों ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते ग्रीटिंग कार्ड व पोस्टर बनाकर सबकों आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि पौधे पर्यावरण में फेफड़े का कार्य करते हैं। वातावरण को शुद्ध व स्वस्थ रखते हैं। त्योहार हमारी धरोहर हैं इन्हें मिल जुलकर मनाना चाहिए। आरके पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 11वीं कक्षा की लुबना गौर प्रथम, दसवीं की आलिया द्वितीय तथा इसी कक्षा की स्वाति तृतीय स्थान पर रही। शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ सावन के गीत गाकर झूले का आनंद लिया। दून वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और भारतमाता की वेशभूषा पहनकर प्रस्तुति दी। यूकेजी के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान पर नाटिका से सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बच्चों को महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में खेलों का आयोजन किया गया। ऊंची कूद में सूर्यप्रताप प्रथम, 200 मीटर दौड़ में आर्यन द्वितीय, कुश्ती में सागर द्वितीय, लंबी कूद व 400 मीटर दौड़ में शबनूर तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में अन्नु, खुशीजहां, अमृता, जिया, तनु सैनी, तरूण, अभिनव व अंग्रेजी सुलेख में अन्नु, पारूल, नंदिनी, तमन्ना, यशवर्धन, मुस्कान, निधि प्रथम स्थान पर रहे। दून हिल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए झूलों का आनंद लिया। छात्राओं ने हरियाली तीज के गीत भी गाए। इस दौरान कॉलेज परिसर में वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण भी किया गया। चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने छात्रों को पौधरोपण का महत्व समझाया। कहा कि प्रदूषण ज्यादा बढ़ रहा है इसलिए वातावरण को शुद्ध रखना जरूरी हो गया है। इसके लिए हमें अपने घर व आसपास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने होंगे। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान साक्षी, सलोनी पुंडीर, प्रिया सैनी, वर्षा, योगेंद्र, विवेक आदि रहे। आदर्श इंटर कॉलेज तलहेड़ी में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सहजन के 100 पौधों का रोपण किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की शपथ भी दिलाई। संस्थापक शीशपाल सिंह व प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा, भोपाल सिंह, रविंद्र कुमार व अमित सैनी ने विचार रखे। इस मौके पर कंवरपाल सिंह, राकेश कुमार, सीतम सिंह, अवधेश, अजय कुमार, हरिमोहन सर्मा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed