{"_id":"5b6c8f614f1c1bb15c8b7640","slug":"151533841249-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अंबाला से सहायक वाणिज्य प्रबंधक सहारनपुर पहुंची। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर किसी एक की जवाबदेही न होने को लेकर नाराजगी जताई और कमेटी का गठन कर किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर स्टेशन पर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए
अंबाला जोन रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) रीतिका वशिष्ठ बृहस्पतिवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में जवाब तलब किया तो हर कार्य के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बुलाया जाने लगा। एक विभाग के अधिकारी दूसरे के सिर लापरवाही मढ़ते रहे। जिस पर एसीएम ने नाराजगी जताई। सहारनपुर ए श्रेणी का स्टेशन होने के बावजूद यहां पर सुविधाओं में भारी कमी है। इस मामले को लेकर एसीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की और जवाबदेही के लिए कमेटी बनाकर किसी एक व्यक्ति की जवाबदेही निर्धारित की। इस कमेटी में एसीएम रीतिका वशिष्ठ, एरिया अफसर नरेश सिंह और एडीएन अमन गुप्ता को शामिल किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह कमेटी स्टेशन पर होने वाले छोटे-छोटे कार्यों एवं समस्याओं को दूर करने के लिए किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी निर्धारित करेगी। किसी ठेकेदार को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उसे कार्यदायी इकाई बनाया जाएगा और स्टेशन की सफाई व्यवस्था से लेकर प्रत्येक कार्य की जवाबदेही रहेगी।