{"_id":"5b43b4144f1c1b56238b57df","slug":"151531163668-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो रैली
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली
स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बरथाकायस्थ एनपीआरसी के बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नारे लगाकर ग्रामीणों को विद्यालय में अपने बच्चों को नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। सोमवार को पूर्व माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुर के बच्चों ने गांव गोवर्धनपुर, बरथाकायस्थ तथा रघुनाथपुर में नामांकन रैली निकाली। रैली का प्रारंभ समन्वयक अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चे हाथ में तख्तियां तथा बैनर लिए चल रहे थे। रैली में बच्चे आधी रोटी खांएगें, बच्चों को पढाएंगे, घर घर विद्यादीप जलाए-बेटा बेटी सभी पढ़ाए, बच्चे मांगे शिक्षा का अधिकार आदि नारे लगाते चल रहे थे। रैली गांवों की विभिन्न गलियों तथा मोहल्लों से होती हुई पुन: विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान राजेश सैनी, अरुण कुमार, अनुज कुमार, बृजेश रानी, अनुपमा, रेशमा, अरविन्द कुमार, मनोज सैनी आदि थे।