{"_id":"5b15872a4f1c1b264d8b4c9a","slug":"151528137514-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक व्यवस्था पूरी तरह चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक व्यवस्था पूरी तरह चौपट
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक व्यवस्था चौपट
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल सोमवार को 14 वें दिन भी जारी रही। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डाक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट पड़ी है।
सातवें वेतन आयोग से संबंधित कमलेश चंद्रा समिति की शर्तें सरकार द्वारा नहीं मानने के विरोध में ग्रामीण डाक सेवक पिछले एक पखवाड़े से हड़ताल पर हैं। डाककर्मी मेनपाल सिंह, गजे सिंह, पवन सिंह, रामकुमार, नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह आदि ने बताया कि हड़ताल से सरकार को भी रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। लेकिन सरकार तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है। डाक सेवकों का कहना है कि जब तक कमलेश चंद्रा समिति की सभी शर्तों को पूरा नहीं किया जाएगा, वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। पूर्व की भांति इस बार सरकार का कोरा आश्वासन उन्हें मंजूर नहीं होगा। उधर, हड़ताल के कारण देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 1 लाख 30 हजार डाकघर पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सिंह, कुलबीर, शशि कुमार, कुलदीप, सचिन कुमार, मांगेराम, आशीष त्यागी, रामपाल, रेखा शर्मा, प्रियंका सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।