{"_id":"5adf83154f1c1b58098b6389","slug":"151524597525-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव
बड़गांव। अंबेहटा मोहन के तालाब में एक वृद्धा का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। बाद में शव की शिनाख्त गांव की वहीदा के रूप में हुई। सूचना के घंटों बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार को गांव अंबेहटा मोहन के तालाब में एक वृद्ध महिला का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही तालाब पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने शव को तालाब के पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त गांव निवासी 80 वर्षीय विधवा वहीदा पत्नी मिश्वास के रूप में हुई। सूचना के घंटों बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला भीख मांगकर अपनी गुजर बरस कर रही थी जो पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। उधर, जड़ौदा पांड़ा चौकी इंचार्ज नेमपाल सिंह का कहना है कि मृतका शौच के लिये घर से निकली थी जिसकी पैर फिसलने से तालाब में डूब कर मौत हो गई।