{"_id":"5ad4f05a4f1c1be2798b4a5b","slug":"151523904602-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल टेस्ट प्रतियोगिता में नानौता का छात्र मनीष कुमार प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल टेस्ट प्रतियोगिता में नानौता का छात्र मनीष कुमार प्रथम
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। इंफिनिटी इंस्टीट्यूट में सोमवार को स्किल टेस्ट प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों से विभिन्न प्रतियोगी प्रश्न जैसे सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, तर्कशक्ति आदि से संबंधित प्रश्नों को प्रोजेक्टर के माध्यम और मौखिक रूप से पूछा गया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता के छात्र मनीष कुमार ने प्रथम, महाराज सिंह इंटर कॉलेज गंगदासपुर के छात्र सागर कुमार ने द्वितीय, शहीद शंभू सिंह इंटर कॉलेज महेशपुर की छात्रा खुशी ने तृतीय, केएल जनता इंटर कॉलेज देवबंद के छात्र अवनीत पाल ने चौथा तथा महाराज सिंह इंटर कॉलेज गंगदासपुर के छात्र आशु कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा 225 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा चुने गए इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। निर्णायक मंडल में कुलदीप चौहान व फहीम हसन रहे। संस्था के चेयरमैन अरविंद सिंघल व डायरेक्टर मो. आकिल ने विजयी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन यासर इस्लाम व साबिर अली ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शमीम मुर्तजा फारूकी, राजेंद्र शर्मा, अविनाश त्यागी, हेमंत अरोरा, ओंकार त्यागी, सतीश कुमार, विरेंद्र सिंह, पुष्किन कुमार, नेहा शर्मा, शालू सिंह, शिवानी राणा, रजत धीमान, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।