{"_id":"5ac51cc14f1c1bec618b57d5","slug":"151522867393-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के व्यवहार से खिन्न अधिवक्ताओं का हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के व्यवहार से खिन्न अधिवक्ताओं का हड़ताल का एलान
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार को बेहट बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं होने पर आगामी दो दिनों के लिए हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धीमान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में एसडीएम बेहट की कार्यप्रणाली के विरोध में चल रही हड़ताल को लेकर विचार किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी दो दिनों के लिए सभी अधिवक्तागण हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
बैठक में सचिव संजय चौहान, ठाकुर प्रदीप, राजेश लवानिया, धर्मपाल सैनी, श्याम सिंह काम्बोज, राजीव गुप्ता, लोकेश राणा, अजब सिंह चौधरी, मुकेश कुमार गौतम, देवेंद्र कुमार, कैलाश चंद सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, प्रमोद राणा, अरशद खान, राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन सिंह चौहान, संजय सिंह, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।