{"_id":"5abd2b224f1c1b95618b4620","slug":"151522346786-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह योजना के तहत
चार जोड़ों का निकाह कराया
नकुड़। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगरपालिका द्वारा आयोजित विवाह समारोह में चार जोड़ों की शादियां कराई गईं।
विवाह समारोह में आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों और समुदायों के विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में निचले तबके को ध्यान में रखकर बिना किसी पक्षपात के योजनाएं बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। इशरत और रईस, रूबिना, अफसर, शमां, खालिद जाहिरा व अनस का निकाह कराया गया। निकाह की रस्म मौलवी अब्दुल रहमान ने अदा की। दुल्हन को सरकार की ओर से एक सूट, लंहगा व चुनरी, बीस हजार की धनराशि व चांदी की पायल के अलावा सात बर्तन दिए गए। जबकि नगर पालिका ने चौदह बर्तन अपनी ओर से दिये। विवाह समारोह में पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने इस योजना को गरीबों के लिये बेहद उपयोगी बताया ।कहा कि गरीबों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में डा. अनवर सिद्दकी, राव अब्दुल्ला, आसिफ राणा, सलेखचंद बर्मन, कामिल आदि मौजूद रहे।