{"_id":"5a70c1714f1c1ba3268b77be","slug":"151517338993-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर होगी एफआईआर
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने बैठक में शामिल हुए केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा को नकलविहीन कराने को पहली प्राथमिकता में रखने को कहा। नकल कराने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
जेवी जैन इंटर कॉलेज में हुई बैठक की अध्यक्षता डीएम पीके पांडेय ने की। इसमें एसएसपी बबलू कुमार भी शामिल रहे। बैठक में सभी 90 केंद्र व्यवस्थापकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उसके विरुद्घ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उसकी उत्तर पुस्तिका और अविहित सामग्री को सील कर परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को उसी दिन भेज दिया जाए। गत वर्षों में देखने में आया है कि नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी को जो बी कॉपी दी जाती है परीक्षा के बाद उसी कॉपी के साथ नकल सामग्री और ए कॉपी को बांधकर मूल्यांकन के लिए भेज दिया जाता है, जिससे प्रकरण के निस्तारण में समस्या आती है। डीएम ने कहा कि यदि कोई भी कक्ष निरीक्षक, प्रबंध समिति पदाधिकारी, अभिभावक, केंद्र व्यवस्थापक आदि नकल कराने में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि जिन कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाया गया है। वहां एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाए, जिससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचने वाले प्रश्न पत्रों के पैकेटों को खोलने से पहले भलीभांति चेक करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए, जिससे यह पता चल सके कि पैकेट अच्छे से सील था और बीच में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। एसएसपी बबलू कुमार ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहने का आश्वासन दिया। बैठक में डीआईओएस आरके तिवारी समेत अनेक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।