फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंडन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी

हिंडन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हिंडन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी
हिंडन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। जिला अधिकारी द्वारा गठित टीम ने हिंडन नदी की पूर्ण स्थायी बिंदुओं से पैमाइश की। इस मौके पर अवैध कब्जाधारियों को चेताया कि या तो वे खुद ही जमीन को खाली कर दें नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा गठित कानूनगो सोमपाल सिंह, अशोक सैनी, हुकम सिंह, ओमप्रकाश, ब्रह्मपाल, अरविंद पुंडीर की टीम ने हिंडन नदी की पूर्ण स्थायी बिंदुओं से पैमाइश की है। इसके अंतर्गत आने वाले कब्जे को सरकारी दस्तावेजों के मिलान के बाद अगर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे पुलिस बल ले जाकर ध्वस्त करा दिया जाएगा। तहसीलदार सदर ने बताया कि हिंडन नदी का कब्जाया गया काफी रकबा मुक्त भी कराया दिया गया है। मुक्त कराए गए कब्जे की रिपोर्ट जिला अधिकारी को देने के बाद हिंडन नदी की जमीन को वन विभाग की सुपुर्द में पौधरोपण के लिए दी जाएगी। इस अवसर पर लेखपाल कुमार पाराशर, बलराम, उत्तम त्यागी, आफताब, राजेश कश्यप, राकेश, रणजीत, साधूराम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed