फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निर्माण कार्यों में गुणवता एवं मानकों से समझौता नहीं: कमिश्नर

निर्माण कार्यों में गुणवता एवं मानकों से समझौता नहीं: कमिश्नर

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्यों में गुणवता एवं मानकों से समझौता नहीं: कमिश्नर
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों से समझौता नहीं: कमिश्नर
विज्ञापन


सहारनपुर। मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती की जाए। उन्होंने परिवहन व पुलिस के अधिकारियों को मंडल में अवैध व मानक विहीन संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सर्किट हाऊस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि जनपदों में तैनात सर्जनों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सर्जरी ना करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में गर्भवती माताओं व बच्चों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय प्रशिक्षित चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करें। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम व आशा की जिम्मेदारी निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये जाने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से घरेलू व निजी क्षेत्र के अस्पतालों में प्रसव हो रहे हैं। अपर निदेशक स्वयं यह सुनिशिचत करें कि घरेलू प्रसव की संख्या में कमी आए। कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही उनके माता-पिता को बच्चे के खान-पान के बारे में सुझाव दिए जाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सरकारी विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर ब्लाक में एक मॉडल स्कूल की स्थापना की जाए और शिक्षकों की तैनाती में छात्र अनुपात का भी ध्यान रखा जायें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति के लिए अभियान चलाया जाए। बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को ब्लाक, तहसील व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। लाभार्थी को समय से भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मंडल में 25 कार्य संचालित हैं, सभी सड़क निर्माण के कार्य 31 मार्च तक पूरा करा लिए जाएं। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग के अवशेष कार्यों को यथाशीध्र पूरा किया जाए। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण के अधिकारियों ने अवगत कराया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है और अप्रैल से बागपत में परियोजना कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर बाईपास मार्ग पर जो भूमि उपलब्ध कराई गई है, उस पर कब्जा लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ कर दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ पथ पर बड़े वाहनों को चलने की अनुमति ना दी जाए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों की किसी भी स्तर पर अनदेखी ना की जायें। गन्ना बकाए का भुगतान कराने के साथ ही ब्याज दिलाया जाए। मण्डल की जो चीनी मिलें भुगतान में लापरवाही बरत रहीं हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी पीके पाण्डेय, मुजफ्फरनगर डीएम जीएस प्रियदर्शी, शामली डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, अपर आयुक्त उदयी राम, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश चंद त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed