फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छता से निखरेगा जीवन स्तर और निखरेगी गांव की छवि - डाक्टर धर्म सिंह सैनी

स्वच्छता से निखरेगा जीवन स्तर और निखरेगी गांव की छवि - डाक्टर धर्म सिंह सैनी

Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता से निखरेगा जीवन स्तर और निखरेगी गांव की छवि - डाक्टर धर्म सिंह सैनी
सरसावा (सहारनपुर)। खंड विकास कार्यालय पर एक में कार्यक्रम प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की मंशा है जनहित में चलाई जा रही सभी योजनाओं की पहुंच समाज के निचले तबके तक हो। जिससे निर्धन तथा शोषित वर्ग भी इनका लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर कर सके। इस मौके पर उन्होंने 200 लोगों को कंबल का वितरण किया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय विधायक तथा आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी सरसावा ब्लाक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में थे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के विषय में बात की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को कहा कि वे हर संभव प्रयास कर पात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सबको लाभ पहुंचाने का कार्य करें जिससे निर्धन वर्ग का जीवनस्तर सुधर सके। तभी सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासंो की सार्थकता साबित होगी। आयुष मंत्री ने मंच से सभी लोगों से अपील की कि वे गांव घर तथा घेर में स्वच्छता रखने का प्रयास करें। इससे बीमारियां तो दूर होंगी साथ गांव की छवि भी निखरेगी। इस अवसर पर एसडीएम नकुड़ अमित आसेरी ने भी विचार रखे तथा कर्मचारियों को गुणवत्ता परक कार्य करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरसावा सैदपुरा सोराना आदि करीब दर्जनभर गांवों के 200 लोगों को कंबल वितरण किया गया। राजस्व विभाग के राजेश गुप्ता, पाल सिंह सैनी, कुलदीप कुमार, चरण सिंह सैनी, सहकारी समिति के चेयरमैन राकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, अशोक बुढ़ेड़ा, अशोक राणा सभासद सोनू कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed