फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, सुपर केंसिल

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, सुपर केंसिल

Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, सुपर केंसिल
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, सुपर केंसिल
विज्ञापन

सहारनपुर। कोहरे ने रेलवे की ट्रेन संचालन व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सुपर एक्सप्रेस रविवार को केंसिल कर दी गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक छोटी और बड़ी ट्रेनें दस घंटे तक देरी से पहुंचीं। इसकी वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

करीब 15 दिन से कोहरे के कारण अनेक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस रविवार को केंसिल कर दी गई। इससे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। इसके अलावा जम्मू और बनारस के बीच चलने वाली बेगमपुर एक्सप्रेस नौ घंटे, सहारनपुर से इलाहाबाद के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मू से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस आठ घंटे, चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली सदभावना एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मू से दिल्ली के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस डेढ घंटे, अमृतसर और सहरसा के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस नौ घंटे, कोलकाता से अमृतसर बीच चलने वाली दुर्गियान पांच घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed