{"_id":"5999df6c4f1c1b330f8b48ff","slug":"151503256428-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कांग्रेसियों के साथ ही अन्य संगठनों ने भी उन्हें विकास पुरुष बताते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही उनके नक्शे कदम पर चलते हुए देश को विकास की राह पर आगे ले जाने का संकल्प लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने उन्हें कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का महानायक बताया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और चमनलाल चमन ने कहा कि राजीव गांधी गरीबों और दलितों के हितैषी थे। मंडल कोआर्डिनेटर अशोक सैनी ने उन्हें सच्चा देशभक्त और ईमानदार नेता करार दिया। इस मौके पर संजीव कौशल, डा. केके सैनी, अशोक शर्मा, नसीब खान, इमरान कुरैशी, हाजी शौकत हुसैन, सौरभ गर्ग, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। युवा कांग्रेस कमेटी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में सद्भावना यात्रा निकाली। इसके बाद खलासी लाइन स्थित निराश्रय कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया गया। इस दौरान शादाब खान, सलमान तोमर, इंद्र कपूर, गुलफाम अली, गुलशेर, अमित, सचिन, हनी, वरुण आदि मौजूद रहे। उधर, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने सद्भाव बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अब्दुल अहद, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।