फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद के लिए गुलजार हुए बाजार

ईद के लिए गुलजार हुए बाजार

Mon, 26 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए गुलजार हुए बाजार
ईद के लिए गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) ईद-उल-फितर के लिए रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद सुबह से ही बाजार गुलजार नजर आए। सूखे मेवों से लेकर फलों तक की खरीदारी बढ़ गई। दूध के लिए सबसे अधिक मारामारी रही। आलम यह रहा कि ईद पर शीर बनाने के लिए शनिवार की रात से ही अधिकांश लोगों ने दूध जुटाना शुरू कर दिया।
दूध के अलावा ईद पर सूखे मेवों, फलों और मिठाइयों की ज्यादा बिक्री हो रही है। नगर में बाजारों के अलावा गली मोहल्लों में भी दुकानें खुली हैं जिन पर लोगों की सुबह ही खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। नगर के मेन बाजार, मीना बाजार, दारुल उलूम क्षेत्र, सरसटा बाजार, रेलवे रोड, भायला रोड आदि बाजारों में कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ईद की तैयारी में जुटे कुछ रोजेदारों ने बताया कि दूध की अभी से इतनी किल्लत हो गई है कि रविवार दोपहर से ही चाय तक की दुकानों पर दूध मिलना मुश्किल हो गया। दुकानदार संदीप चड्ढा ने बताया कि ईद का स्वादिष्ट व्यंजन शीर बनाने के लिए दूध की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए दूध की किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा कि ईद के बाद ही दूध की स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, ईद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम भाई रविवार सुबह से ही तैयारी में मशगूल दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed