{"_id":"60df55118ebc3ec7f14f1c62","slug":"15-lakh-property-of-two-gangsters-attached-saharanpur-news-mrt5455707132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गैंगेस्टर की 15 लाख की संपत्ति कुर्क की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गैंगेस्टर की 15 लाख की संपत्ति कुर्क की
विज्ञापन
सहारनपुर। गैंगेस्टर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी के तहत थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला छज्जपुरा में दो गैंगेस्टर अपराधियों की 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्क की। इन आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला छज्जपुरा निवासी बाबर पुत्र रफीक व बुरहान पुत्र हकीम पर लूट, चोरी, गोकशी के मामले दर्ज हैं। इन्होंने आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया है। दोनों की 15 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गई। इसके तहत घरेलू सामान और आठ भैंस जब्त की गई है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि अभी करीब 25 गैंगेस्टर के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
यह सामान किया कुर्क
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बुरहान के घर से एक डबल बैड, एक टीवी, दो चारपाई, एक ड्रेसिंग टेबल, एक वाशिंग मशीन, एक अलमारी, तीन सिलिंग फैन, एक तख्त, कुर्सी, दीवार घड़ी, एक साइकिल, एक टैंक, एक सिलिंडर, एक चूल्हा, पानी का पंप, आठ भैंस, दो गाय जब्त की गई। इसी तरह बाबर के यहां से एक फ्रिज, एक कूलर, एक सोफा सैट, एक डबल बैड, एक दीवार की घड़ी, एक वाशिंग मशीन, एक सिलाई मशीन कब्जे में ली।