फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 crore would be spent on development

विकास पर खर्च होंगे 15 करोड़

Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
15 crore would be spent on development
देवबंद नगर पालिका की बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की देवबंद नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित विकास कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस बार मेला ग्राउंड में महर्षि कश्यप द्वार का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पालिका सभागार में चेयरमैन जहीर फात्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में 23 सभासद एवं क्षेत्रीय विधायक माविया अली ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम मार्च से नवंबर तक के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


आलोच्य अवधि की कुल आय 14 करोड़ 72 लाख 77 हजार 505 रुपये तथा व्यय 15 करोड़ पांच लाख 72 हजार 970 रुपये स्वीकृत की गई। मेला ग्राउंड में पूर्व में बने मेला मेन गेट, अंबेडकर द्वार, महर्षि वाल्मीकि द्वार, आर्य समाज द्वार का पुनर्निर्माण एवं महर्षि कश्यप द्वार का नवनिर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनके अलावा सफाई कर्मियों को वर्दी, देवीकुंड रोड पर ब्लाक की दीवार की साइड में फायर ब्रिगेड तक इंटर लॉकिंग, खानकाह पार्क सौंदर्यीकरण कराने की प्रस्ताव भी पास किया गया।

बीमार व्यक्तियों को तुरंत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका के लिए दो एंबुलेंस की खरीद, 30 इंडिया मार्का हैंडपंप, लहसवाड़ा, अंदरुनी कोटला में छोटे ट्यूबवेलों के बोरिंग, कीटनाशक दवाओं तथा फाइबर के कूड़ेदान की क्रयदारी का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ है। 


शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था एवं गरीब असहाय लोगों को तीन कंबलों का वितरण भी नगरपालिका करेगी। 
इस मौके पर ईओ ओमप्रकाश, मोहम्मद राशिद, विनय कुमार, तौफीक अहमद, शिवकुमार, जीशान उर्फ नजमी, हारिस सैय्यद, अब्दुल कय्यूम, सुधा गांधी, महताब, शाहिद हसन, बिलकिस, फरीदा खानम, फैजान, हमीदा जमील, रिजवान अंसारी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed