{"_id":"5f5a70118ebc3e44b36d9d0b","slug":"149-new-infected-in-the-district-including-dios-saharanpur-news-mrt5007000123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस सहित जिले में मिले 149 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस सहित जिले में मिले 149 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 149 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) और राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक सहित कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5430 पहुंच गई है।
इनके अलावा नए संक्रमितों में रेलवे स्टेशन के चार, सम्राट कॉलोनी के पांच, कोटा के पांच, पुष्पांजलि विहार के चार, पैरामाउंट कॉलोनी के छह, एसबीडी हॉस्पिटल के तीन, चंद्रनगर के पांच, गोविंद नगर के तीन, नवीन नगर के चार, पुलिस लाइन के तीन, नुमाइश कैंप के तीन, शारदानगर के चार, माधव वाटिका के दो, साहबपुर के तीन, शीतला खेड़ा के दो, कुराली के दो, पनियाली नागल के चार, नैंनसोब के दो, कपिल विहार के दो, मिशन कंपाउंड के तीन, नानौता के पांच, बेहट के तीन, हिम्मतनगर के तीन, हकीकतनगर के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा एसबीआई कॉलोनी, बेहड़की, अंबेहटी, प्रतापनगर, भलस्वा इसापुर, लेबर कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, जाकिर नगर, न्यू आवास विकास, इस्लामिया इंटर कॉलेज, कानून गोयान तीतरों, बेरीबाग, थाना सदर बाजार, थाना जनकपुरी, हासिमपुर, जेल चुंगी, जनकनगर, सिंभालका, पांडोली, छुटमलपुर, खजूरी अकबरपुर, साढ़ोली कदीम, मारवा, बसंत विहार, नौरंगपुर, नानौता, अंजलि विहार, पीर वाली गली, भूतेश्वर मंदिर मार्ग, गुरुद्वारा रोड आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है। बृहस्पतिवार को 141 लोगों की कोविड केयर सेंटरों और आइसोलेशन से छुट्टी हुई।
कोरोना से दो और मौत, आंकड़ा 71 पहुंचा
सहारनपुर। कोरोना से बृहस्पतिवार को दो और मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में सहारनपुर शहर की महिला और चिलकाना का एक पुरुष शामिल है। दोनों राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती थे। इन दो मौतों के साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 71 पहुंच गया है। वहीं जिला स्तर पर मिल रहे आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक 60 मौतें हुई थीं, मगर अपर निदेशक कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक 69 मौतें थीं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने भी माना है कि बृहस्पतिवार तक 71 मौतें हुई हैं।