{"_id":"64f62611c40d55f1600a32c4","slug":"1460-vehicles-blacklisted-in-the-district-recovery-notice-issued-to-4856-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8852-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में 1460 वाहन ब्लैक लिस्ट, 4856 को रिकवरी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में 1460 वाहन ब्लैक लिस्ट, 4856 को रिकवरी नोटिस जारी
विज्ञापन
-लंबे समय से जमा नहीं किया टैक्स, नोटिस भी हर महीने हो रहे जारी
रोशन गिरि
सहारनपुर। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले 1460 वाहनों को संभागीय परिवहन विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है, जबकि 4856 बकायेदारों के खिलाफ वसूली करने के लिए रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इसमें प्राइवेट बस, टैक्सी, जेसीबी, मालवाहक, ऑटो और ई-रिक्शा आदि वाहन शामिल हैं।
पिछले दिनों शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना के तहत टैक्स जमा करने का मौका दिया था। इसके बाद भी वाहन मालिक रोड टैक्स जमा करने में अधिक रूचि नहीं दिखा पाए थे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तीन बार तिथियों को आगे बढ़ाया था। जिले में 11,839 वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन पर करीब 48.53 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। अब विभाग की तरफ से 1460 वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है, जबकि 4856 वाहन मालिकों को रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। ब्लैक लिस्ट हुए वाहनों की सूची यातायात पुलिस के पास भी भेज दी गई है। अगर यह वाहन सड़क पर चलते हुए मिले तो इन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
पांच साल का कुछ ऐसा है आंकड़ा
संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 से अगस्त 2023 तक जिले में 2413 ट्रक, 1207 पिकअप, 84 प्राइवेट बस, 392 जेसीबी, 217 मोटर कैब, 331 ऑटो व टेंपों, 3901 ई-रिक्शा है, जिन पर टैक्स बकाया है। जिन वाहन स्वामियों ने रोड टैक्स नहीं भरा है, उन्हें हर महीने नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
-चेकिंग अभियान में भी पकड़े गए वाहन
टैक्स जमा न करने वाले वाहनों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर अभियान चलता है। चेकिंग के दौरान वाहनों को पकड़कर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है, जिससे वाहन मालिक टैक्स जमा कर सकें।
-- -- --
-- वर्जन
टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। 1460 वाहन ब्लैक लिस्ट कर दिए हैं और अन्य वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन