फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   144 candidates who arrived for investigation got eligible, appointment letter issued

जांच कराने पहुंचे 144 अभ्यर्थी मिले पात्र, नियुक्ति पत्र जारी

Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
144 candidates who arrived for investigation got eligible, appointment letter issued
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अपने प्रामाण पत्रों की जांच कराते अभियार्थी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 165 अभ्यर्थियों में से 144 की पात्रता की जांच कर ली गई है। सभी को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र डाक द्वारा जारी किए जा रहे हैं। संबंधित कॉलेजों के मैनेजर को भी एक-एक पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पुल जोगियान स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए दो दिन शिविर लगाया। पहले दिन सोमवार को 165 के सापेक्ष 135 अभ्यर्थी पहुंचे थे, इनकी पात्रता सही मिली। शेष 29 अभ्यर्थियों के सापेक्ष मंगलवार को मात्र नौ अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे, इनकी पात्रता की जांच की। दो दिन में पहुंचे 144 अभ्यर्थियों में से सभी की पात्रता सही मिली। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने 144 अभ्यर्थियों को डाक के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित होकर आए 165 अभ्यर्थियों में से 144 की पात्रता की जांच कर ली गई है। नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। तैनाती के बाद सभी अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed