{"_id":"5c704602bdec22629b00814f","slug":"141550861826-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के मन की बात वाला भाजपा का संपर्क वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के मन की बात वाला भाजपा का संपर्क वाहन रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है। बड़गांव में जहां भारत के मन की बात वाले संपर्क वाहन को रवाना किया गया। वहीं रामपुर मनिहारान में मन की बात मोदी के साथ सुझाव पेटिका रखी गई है।
भाजपा के विधान सभा क्षेत्र संयोजक व जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह तथा आचार्य ब्रहमचारी बिहारीलाल ने कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर भारत के मन की बात वाले जनसंपर्क वाहन को झंडी दिखाकर बड़गांव मंडल क्षेत्र के लिए रवाना किया। भाजपाई जनसंपर्क वाहन को लेकर महेशपुर, शब्बीरपुर, शिमलाना, सिसौनी आदि में पहुंचे और ग्रामीणों को भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया। भारत के मन की बात अभियान के तहत युवाओं के मन की बात को भी सुना गया। इस मौके पर युवाओं से सुझाव पत्र भरवाए गए। बताया कि युवाओं की इन अपेक्षाओं को बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर रिषीपाल राणा, मामू उपाध्याय, सत्यपाल सिंह, विकास शर्मा आदि रहे। रामपुर मनिहारान में मन की बात मोदी के साथ सुझाव पेटिका नगर में रखी गई है। इस सुझाव पेटिका में कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव लिखकर डाल सकता है। कस्बे के मेन बाजार चौक में रखी गई भारत के मन की बात मोदी के साथ सुझाव पेटिका में ग्रामीण अपने सुझाव डाल रहे हैं।