{"_id":"5c48ba3bbdec22736153faa4","slug":"141548270139-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, अध्यापक निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, अध्यापक निलंबित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। अपर मुख्य सचिव डा पीवी जगनमोहन ने बुधवार को गांव नुनयारी में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर उच्च प्राथमिक स्कूल के अध्यापक को निलंबित करने के आदेश देने के साथ ही अफसरों को हिदायत दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बरदाश्त नहीं की जाएगी।
बुधवार को ब्लाक साढ़ौली कदीम के गांव नुनयारी में अपर मुख्य सचिव डा.पी.वी.जगनमोहन ने सबसे पहले गांव की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्षो से कोई भी सफाई कर्मी नहीं आया। इस पर सचिव ने डीपीआरओ सतीश कुमार को फटकार लगाते हुए सुचारु व्यवस्था कराये जाने के आदेश दिये। विधवा सुनीता देवी ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी दबंगई दिखा कब्जा कर रखा है। सचिव ने तहसीलदार को प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। विधवा राजवंती देवी ने अवैध खनन की शिकायत की। अंकुश कुमार ने गांव तिडफुआ से जोधेबांस के सम्पर्क मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई। पेंशन की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग अधिकारी ने पेंशन की जानकारी देते हुए बताया कि 21 पात्रों को पहले से पेंशन मिल रही है शेष 26 पात्र लोगों की नई सूची जारी हो गयी है।
ग्रामीण रोहताश ने शिकायत रखी कि गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो अध्यापक तैनात है परन्तु माह में एक दो बार वे विद्यालय में देखने को मिलते हैं। एक प्राइवेट शिक्षिका रख बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इस पर सचिव ने संबंधित अध्यापक मूलचंद को सामने बुलाकर पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि ये विद्यालय नहीं आते। सचिव ने बीएसए रमेन्द्र सिंह को तत्काल उक्त अध्यापक के निलंबन का आदेश दिया। इस दौरान जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी रेनु तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.बीएस सोढ़ी, जिला विकास अधिकारी मंशाराम, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण कुमार दुबे आदि सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।