{"_id":"5beb1b71bdec2269960bc208","slug":"141542134641-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण पर कानून के समर्थन में आई परशुराम सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण पर कानून के समर्थन में आई परशुराम सेना
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक में सरकार से जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अनशन पर बैठे स्वामी यति नरसिंहानंद को स्वामी सानंद की तरह मारना चाहती है।
फतेहपुर भादो में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा कि स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए अपने और अन्य साधु संतों के रक्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हजारों पत्र लिखकर भेजे। लेकिन इस विषय पर सरकार ने कोई वार्ता स्वामी जी से नहीं की ना ही कोई जवाब दिया। मजबूर होकर स्वामी जी को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए अनशन पर बैठना पड़ा। स्वामी जी एक नवंबर से अनशन पर बैठे हैं और 12 दिन बाद भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। इससे लगता है सरकार स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को स्वामी सानंद जी की तरह मारना चाहती है।
जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा और जिला उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के लालच में सरकार इस कानून को नहीं बना रही है। जबकि 22 मुस्लिम देशों में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू है। हमारे देश में आये हुए रोहिंग्या मुसलमान की जनसंख्या ढाई लाख प्रति माह बढ़ रही है और सरकार उस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री शुभम पंडित, मोहित शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बसंत भारद्वाज, वासुदेव भारद्वाज, विक्रांत भारद्वाज, अजय शर्मा, शिवम शर्मा, राजन शर्मा, अतुल शर्मा, टोनी शर्मा, विनय शर्मा, शुभम शर्मा, प्रिंस शर्मा, कमलकांत शर्मा आदि रहे।