{"_id":"5bccccefbdec22695e0fe981","slug":"141540148463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
शाकंभरी। सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के द्वादशी पर्व एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर आदि शक्ति मां जगदंबा के दर्शन किए।
आगामी मंगलवार को चतुर्दशी पर्व होने पर भी सिद्ध पीठ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आ रही है 3 से 4 घंटे लाइन में खड़े होकर भक्त मां के दर्शन कर रहे हैं। बता दें कि प्रथम नवरात्र से ही सिद्ध पीठ में आस्था एवं विश्वास का सैलाब उमड़ रहा है। वेस्ट यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हरियाणा के यमुनानगर, खिजराबाद, पानीपत, करनाल एवं अन्य राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, एवं दिल्ली से माता के भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु पहले बाबा भूरादेव और उसके उपरांत मां के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं इसके अलावा मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित रक्तदंतिका मंदिर एवं सहस्र ठाकुर मंदिर में भी हाजिरी लगा रहै हैं। भक्त शंकराचार्य आश्रम में संत सहजानंद ब्रह्मचारी एवं दद्दा आश्रम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।