फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हवाला कारोबार की जद में आ रहे सांसद बदरुद्दीन व पूर्व विधायक माविया अली

हवाला कारोबार की जद में आ रहे सांसद बदरुद्दीन व पूर्व विधायक माविया अली

Thu, 06 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हवाला कारोबार की जद में आ रहे सांसद बदरुद्दीन व पूर्व विधायक माविया अली
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। इस मामले में हवाला के जरिए पैसे के लेन देन की खबरें आने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने बुधवार को बयान जारी कर दोनों के हवाला कारोबार से जुड़ा होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे देश विरोधी कृत्य बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। गजराज ने कहा कि दारुल उलूम से जुड़े मौलाना बदरुद्दीन अजमल का हवाला कारोबार से जुड़े होना यह बात भी सिद्ध करता है कि दारुल उलूम में विदेशों से आने वाला चंदा भी हवाला कारोबार से आता होगा। मौलाना बदरुद्दीन की पार्टी पर पहले ही आर्मी चीफ सवालिया निशान लगा चुके हैं। पूर्व विधायक व सांसद के बीच विदेशों से हवाला कारोबार की डीलिंग की खबरों से जहां सांसद बेनकाब हुए हैं वहीं माविया अली का भी असली चेहरा सामने आ गया है। राणा ने कहा कि सांसद और पूर्व विधायक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शीघ्र ही पार्टी हाईकमान से मिला जाएगा। गौरतलब है कि सांसद और पूर्व विधायक के बीच देवबंद में नौ बीघा जमीन को लेकर समझौता हुआ था। जिसको लेकर सांसद बदरुद्दीन ने माविया अली पर ब्लैकमेल करते हुए एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने माविया अली को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सबूत पेश न करने के कारण अदालत ने माविया को उसी दिन जमानत दे दी थी। इस मामले में बदरुद्दीन अजमल ने माविया अली पर हवाला के जरिए पैसे के लेन देन का ऑफर दिए जाने का भी आरोप लगाया था। दो दिन पूर्व मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने लखनऊ में नई तहरीर देकर माविया अली पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। जिसमें सीओ देवबंद जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed