फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षण अधिगम सामग्री मेला प्रतियोगिता में अमरपुर नैन व दिवालहेड़ी प्रथम

शिक्षण अधिगम सामग्री मेला प्रतियोगिता में अमरपुर नैन व दिवालहेड़ी प्रथम

Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण अधिगम सामग्री मेला प्रतियोगिता में अमरपुर नैन व दिवालहेड़ी प्रथम
कहानी में बेलड़ा बुजुर्ग, गुनारसा ने बाजी मारी
विज्ञापन

देवबंद। ब्लाक संसाधन केंद्र गुनारसा पर शनिवार को ब्लाक स्तरीय सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री मेले एवं कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी डा. प्रभात कुमार ने कहा कि सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के सहयोग से शिक्षक द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठ को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। जब शिक्षक कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते समय संबंधित सहायक सामग्री का प्रदर्शन छात्रों के समक्ष करेगा तो उसको समझने और सीखने में आसानी होगी। मेले में विकास खंड के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने प्राथमिक स्तर पर अमरपुर नैन प्रथम, खडंजा अहमदपुर द्वितीय और घलौली तृतीय जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर दिवालहेड़ी प्रथम, बढ़ेड़ी मजबता द्वितीय और बाबूपुर तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक कहानियां सुनाई गई। इसमें प्राथमिक स्तर पर बेलड़ा बुजुर्ग प्रथम, इमलिया द्वितीय और अमरपुर नैन तृतीय जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर गुनारसा प्रथम, दिवालहेड़ी द्वितीय एवं डांडी थामना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी अगले चरण में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में अरुण त्यागी, दीपक त्यागी, प्रभात कुमार, मायावती, शिवकुमार, पंकज कुमार, वजाहत शाह, मौ. उस्मान, राजीव जैन, अरुण कुमार, मनीष, छाया आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed