फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   29 जुलाई को शुगर मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगी सपा

29 जुलाई को शुगर मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगी सपा

Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
29 जुलाई को शुगर मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगी सपा
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से खफा समाजवादी पार्टी ने चीनी मिलों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत 29 जुलाई को सपा कार्यकर्ता जनपद की सभी शुगर मिलों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। हालात यह हैं कि बीमारी में इलाज कराने से लेकर बच्चों की फीस जमा करने तक के लिए भी किसानों के पास पैसे नहीं है। भुगतान नहीं होने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सपा किसी भी सूरत में किसानों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 29 जुलाई को गांगनौली, गागलहेड़ी, शेरमऊ, सरसावा और नानौता शुगर मिलों पर सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, चौधरी बख्तावर सिंह, देवबंद विधानसभा प्रभारी माविया अली, अब्दुल गफूर, महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, मांगेराम कश्यप, सलीम अख्तर, उदयवीर कश्यप, फहाद सलीम, हसीन कुरैशी, विश्वजीत गुर्जर, पंकज उमरी, वासिल तोमर, विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed